बाढ़ जैसे हालात में गांव पहुंचे डीएम विशाख जी, लासा और अकड़िया कला में परखे राहत-बचाव के इंतजाम

बाढ़ जैसे हालात में गांव पहुंचे डीएम विशाख जी, लासा और अकड़िया कला में परखे राहत-बचाव के इंतजाम

बाढ़ जैसे हालात में गांव पहुंचे डीएम विशाख जी, लासा और अकड़िया कला में परखे राहत-बचाव के इंतजाम

बढ़े जलस्तर से घिरे लासा और अकड़िया कला में डीएम ने खुद देखा हाल

जरूरत पड़ी तो बढ़ाई जाएं नावें, स्वास्थ्य कैंप में दवाओं के सही बंटवारे के निर्देश

लखनऊ। जिले में हुई भारी बारिश से बढ़े जलस्तर की चपेट में आए गांवों का हाल जानने जिलाधिकारी विशाख जी सोमवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित गांव लासा और अकड़िया कला जाकर जलस्तर और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी परेशानियां और जरूरतें पूछीं। उन्होंने मौजूद अफसरों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से फौरन मदद पहुंचाई जाए।

डीएम ने कहा कि आने-जाने और राहत-बचाव का काम बिना रुकावट चलता रहे, इसके लिए जरूरत पड़ने पर नावों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके। स्वास्थ्य कैंप के जरिए जरूरी दवाएं ठीक से बंटवाने और प्रभावित परिवारों को हर जरूरी सहायता देने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अफसरों से जलस्तर और बारिश के हालात पर लगातार नजर रखने को कहा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा सबसे पहले है और इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी बीकेटी, तहसीलदार बीकेटी समेत अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *