किसान जल्द सड़कों पर उतरेगा : चौधरी सुनील सिंह

किसान जल्द सड़कों पर उतरेगा : चौधरी सुनील सिंह

PPN NEWS


किसान जल्द सड़कों पर उतरेगा, लोकतंत्र और किसानों की लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगा INDIA गठबंधन : चौधरी सुनील सिंह


प्रयागराज। D पार्क, जगराम चौराहा, कटरा, प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में INDIA गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि देश में किसानों और आम जनता के बीच लगातार बढ़ रही बेचैनी अब आंदोलन का रूप लेने जा रही है।


उन्होंने कहा कि किसान जल्द ही सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है और लोकदल पूरी मजबूती के साथ INDIA गठबंधन के साथ खड़ा है। किसानों, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के सवाल पर अब निर्णायक संघर्ष का समय आ गया है।


चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि किसान दिल्ली की सड़कों पर उतरने के लिए तैयार बैठा है। जब किसान सड़कों पर उतरेगा तो देश की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाई देगा और किसानों की ताकत के सामने सरकार को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की ताकत का अंदाजा नहीं है। किसान शांत जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं। आने वाले दिनों में किसान, युवा, मजदूर और आम जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि लोकदल INDIA गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और किसानों तथा लोकतंत्र की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगा।

इस कार्यक्रम में लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब ग्रामीण जी के साथ लोकदल के पदाधिकारी 

राम निवास,अमित उपाध्याय, रामशरण उपाध्याय,सौरभ के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *