सपा कार्यालय में याद किए गए मिसाइल मैन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 October, 2026 18:45
- 88

सपा कार्यालय में याद किए गए मिसाइल मैन
कलाम के चित्र पर फूल चढ़ाकर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कैसरबाग के सपा जिला कार्यालय में गूंजा "मिसाइल मैन" का नाम
लखनऊ। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग में कार्यक्रम हुआ। जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान समेत पार्टी के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने कलाम साहब के चित्र पर माला पहनाई और फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया।
इस मौके पर शब्बीर अहमद खान ने कहा कि डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को एक आम मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वे देश के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति बने। उन्होंने वैज्ञानिक और विज्ञान प्रशासक के रूप में करीब चार दशक तक डीआरडीओ और इसरो को संभाला। देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइलों के विकास में उनका बड़ा योगदान रहा। अग्नि और पृथ्वी मिसाइल के सफल परीक्षण का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एसयू खान 'भईया जी', महेश सिंह लोधी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष टीबी सिंह, इब्राहीम मंसूरी, असफाक सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता रामप्रकाश यादव, रामअवतार धीमान, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हारून अजीज, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष संजय यादव, एडवोकेट रामनाथ रावत, एडवोकेट उमाशंकर यादव, जिला सचिव मो. सारिक, इरफान सुलेमानी, मो. शरीफ, छात्रसभा के प्रदेश सचिव सुधीर यादव 'बाला' और असगर अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments