केंद्रीय रक्षामंत्री सांसद राजनाथ सिंह कल करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

केंद्रीय रक्षामंत्री सांसद राजनाथ सिंह कल करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

PPN NEWS

लखनऊ:

  • केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंचेंगे।
  • अपने दौरे के दौरान वह फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।
  • इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 


भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने रक्षामंत्री के लखनऊ प्रवास के कार्यक्रम की जानकारी दी।


भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के प्रति संवेदनशील हैं। 


15 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह नई दिल्ली से प्रस्थान कर लखनऊ एयरपोर्ट अपराह्न 3.35 बजे पहुंचेंगे वहां से सड़क मार्ग से फैजुल्लागंज पहुंचकर आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर सायं 4 बजे पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।


इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

दूसरे दिन 16 अक्टूबर, शुक्रवार को रक्षामंत्री कालिदास मार्ग स्थित आवास विभिन सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के शोकसंतृप्त परिवार के घर पहुंचकर से श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवारिक सदस्यों से मुलाकात करेंगे। 


फिर सायं 6 बजे रक्षामंत्री जानकीपुरम सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


कार्यक्रम के बाद वह कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 


तीसरे दिन 17 अक्टूबर, शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कालिदास मार्ग स्थित आवास विभिन सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के उपरांत पूर्वाह्न 11.30 बजे आवास से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *