पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया शिव शरन सिंह का जन्मदिन

पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया शिव शरन सिंह का जन्मदिन

PPN NEWS

 अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ 

लखनऊ। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शिव शरन सिंह का जन्मदिन विधानसभा प्रेस रूम और यूपी प्रेस क्लब में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, केक काटकर और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की दिली मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर हसीब सिद्दीकी, विश्वदेव राव, देवराज सिंह, नितिन श्रीवास्तव , मसूद उल हसन नजम एहसन , आशीष कुमार सिंह , शिव विजय सिंह , अखिलेश श्रीवास्तव , शैलेन्द्र सिंह , ज़ुबैर अहमद

सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों , पत्रकारों , नेताओं ने शिव शरन सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन का यह आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और पत्रकारों की एकजुटता का खूबसूरत उदाहरण बना।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *