ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, मचा हड़कंप
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 10 November, 2026 19:14
- 37

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, मचा हड़कंप
- रेलवे ट्रैक पर मिला शव, बेटे ने की मृतक की शिनाख्त
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव के सामने भौरों बाबा मंदिर के समीप दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार, बीती रात दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन की डाउन लाइन पर भौरों बाबा मंदिर के पास करीब 55 वर्षीय अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में मृतक के बेटे संजय कुमार ने शव की शिनाख्त फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के तेजनीपुर हरदासपुर गांव निवासी मोहनलाल 55 पुत्र स्वर्गीय बुद्धू के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुटी है।
Comments