दशहरा मेलों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा का चक्रव्यूह

PPN NEWS 

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

दशहरा मेलों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा का चक्रव्यूह

-सादे कपड़ों में तैनात पुलिस करेगी मेले की निगरानी

-जेबकतरे और चेन स्नैचर रडार पर, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की एसपी ने की तैयारी

कौशाम्बी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर, मनौरी, सराय अकिल, दारानगर शाहजद पुर सहित विभिन्न स्थानों पर लगने वाले दशहरा मेला की सुरक्षा के लिए एसपी ने व्यापक प्रबंध किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने आवागमन बहाल करने और अपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए सादे वर्दी में महिला और पुरुष पुलिस के जवानों की मेला क्षेत्र में एसपी ने तैनाती की है मेलों में जेबकतरी और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की रणनीति बनाई है। भीड़ में छिपकर वारदात करने वाले अपराधियों की पहचान के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की निगरानी, सीसीटीवी कैमरों से नजर और संवेदनशील स्थानों पर गश्त पर जोर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेलों में भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील स्थल को चिह्नित कर पुलिस की सतर्कता बढ़ाई जाएगी। स्थानीय लोगों और दुकानदारों के सहयोग से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। सुरक्षा से समझौता नहीं होगा अपराधियों पर सख्ती रहेगी एसपी सत्य नारायण का उद्देश्य दशहरा मेलों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है। जेबकतरी,चेन स्नैचिंग और अराजकता फैलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर उन्होंने जोर दिया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *